पटना विमेंस कॉलेज में तिरुचिरापल्ली से आये शिक्षक व् विद्यार्थी , सात दिनों के एक्सचेंज कार्यक्रम में जानेंगे शिक्षा व्यवस्था

0
p 3
Spread the love

पटना विमेंस  कॉलेज (स्वायत्त) और होली क्रॉस कॉलेज (स्वायत्त), तिरुचिरापल्ली के बीच छात्र संकाय विनिमय कार्यक्रम

पटना विमेंस  कॉलेज स्वायत्त और होली क्रॉस कॉलेज तिरुचिरापल्ली के बीच छह दिवसीय छात्र और संकाय विनिमय कार्यक्रम 27 जनवरी, 2023 को शुरू हुआ।

विनिमय कार्यक्रम आलोक जॉन, डीन – NICCS के नेतृत्व में सेंटर फॉर नेशनल, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज (NICCS) के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।


होली क्रॉस कॉलेज तिरुचिरापल्ली से पटना वीमेंस कॉलेज तक 12 छात्रों और 2 शिक्षकों की एक टीम अकादमिक दौरे पर है। इंडक्शन प्रोग्राम में, डॉ. सिस्टर एम. रश्मी ए.सी., प्राचार्य, पटना वीमेंस कॉलेज ने सहयोगी संस्थानों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम के तहत, आने वाले छात्र कंप्यूटर विभाग में 3डी एनिमेशन अनुप्रयोग और भूगोल विभाग में अनुकूलित पाठ्यक्रम जीआईएस में भाग लेंगे। विजिटिंग टीचर्स, डॉ. अरोकिया सहाय शीला, हेड, डेटा साइंस विभाग और सुश्री वी. अमला दीपा, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग,

होली क्रॉस कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग व पाइथोन् पर कक्षाएं पटना वीमेंस कॉलेज के पीजी कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग मे लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *